सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Information was provided regarding preparation for competitive examinations.

Tehri News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 16 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Information was provided regarding preparation for competitive examinations.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला में छात्रों के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल के प्राचार्य रुकम सिंह असवाल ने छात्रों को उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया। डॉ. विनोद कुमार चंद्रवाल ने विभिन्न पाठ्यक्रमों व उनके माध्यम से मिलने वाले रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। डॉ. सुरभि पंवार, पशु चिकित्सा अधिकारी स्यालना ने पशुपालन व पशु चिकित्सा क्षेत्र में स्वरोजगार और सरकारी सेवाओं में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल से डॉ. सम्भवी ने चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता और सेवा को लेकर विचार साझा किए। वहीं केंद्रीय विद्यालय ऋषिकेश के प्रवक्ता मुकुल नौटियाल ने शिक्षण क्षेत्र में कॅरिअर के विकल्पों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेन्द्र सिंह रावत, करियर गाइडेंस सेल के प्रभारी प्रयाग नाथ आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed