{"_id":"6a5b71aa06e0225c3a0a0c28","slug":"demand-for-the-arrest-of-the-accused-in-the-rape-of-a-minor-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120193-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार की मांग
Sat, 18 Jul 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 जुलाई को बाजार बंद कर, थाने का घेराव करने की दी चेतावनी
लंबगांव (टिहरी)। केतन लाल प्रकरण में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में नामजद की गिरफ्तारी की मांग तेज होने लगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के रवैए पर सवाल उठाते हुए कहा कि 19 जुलाई तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो 20 जुलाई को प्रतापनगर के सभी बाजार बंद कर पुलिस थाने का घेराव कर चक्का जाम किया जाएगा।
प्रतापनगर क्षेत्र के दिनेश जोशी, राजमोहन और अवंतिका भंडारी ने लंबगांव पुलिस थाने को दिए ज्ञापन में आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिससे लोगों में पुलिस के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो 20 जुलाई को लंबगांव, मांजफ और प्रतापनगर सहित क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर क्षेत्रवासियों को पुलिस थाने का घेराव कर चक्का जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि अब तक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए थी लेकिन पुलिस दोहरा रवैया अपनाकर आम जनता की भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा कि इस मामले में शीघ्र दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस बाबत थानाध्यक्ष दर्शन प्रसाद काला ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय लाेगाें द्वारा जो ज्ञापन दिया गया है, उसे उच्चाधिकारियाें काे भेज दिया गया है।