फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   District's voter list published; submit claims and objections by August 13.

Tehri News: जिले की मतदाता सूची प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा-आपित्त

Wed, 15 Jul 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 15 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
District's voter list published; submit claims and objections by August 13.
15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची : डीएम
विज्ञापन

नई टिहरी। जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है या नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे 13 अगस्त तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों के साथ संबंधित निर्वाचन कार्यालयों में उपलब्ध करा दी गई है।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जुलाई 2026 को आधार तिथि मानते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। यह सूची सभी मतदान केंद्रों, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 994 मतदान केंद्र हैं। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में 4 लाख 63 हजार 628 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2 लाख 41 हजार 352 पुरुष, 2 लाख 22 हजार 272 महिला और चार तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। घनसाली (आरक्षित) विधानभा क्षेत्र में 161 मतदान केंद्रों पर 85,081, देवप्रयाग के 158 केंद्रों पर 75,437, नरेंद्रनगर के 175 केंद्रों पर 79,199, प्रतापनगर के 153 केंद्रों पर 74,237, टिहरी के 156 केंद्रों पर 66,877 और धनोल्टी के 191 मतदान केंद्रों पर 82,797 मतदाता दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपने नाम का सत्यापन कर सकते हैं। जिनकी आयु एक जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या नाम, पते या अन्य विवरण में संशोधन की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed