पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM postpones auction of pasture land; inquiry committee constituted.

Tehri News: डीएम ने स्थगित की चारागाह भूमि नीलामी, जांच समिति गठित

Wed, 01 Jul 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 01 Jul 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
DM postpones auction of pasture land; inquiry committee constituted.
आंदोलनकारी बोले, लिखित आश्वासन तक जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के बौर और राम गांव की चारागाह की करीब 79 नाली भूमि नीलामी की प्रक्रिया को जिला प्रशासन ने स्थगित कर दिया। मामले में डीएम ने एसडीएम टिहरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं जिससे छह जुलाई को खुलने वाले निविदा फिलहाल स्थगित हो गई है। चारागाह भूमि की नीलामी निरस्त करने की मांग को लेकर स्थानीय लोग बुधवार को 9वें दिन भी धरने पर डटे रहे। उनका कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन, धरना स्थल पर सक्षम अधिकारी नहीं आते उनका आंदोलन जारी रहेगा।
जिला प्रशासन की ओर से बीते 11 जून को बौर और राम गांव की 79 नाली चारागाह जमीन की नीलामी का टेंडर जारी किया गया था। टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर स्थानीय लोग 22 जून से आंदोलनरत है। मांग के समर्थन में लोग सुल्याधार में प्रतिदिन धरना देकर क्रमिक अनशन पर बैठ रहे है।
विज्ञापन

भूमि नीलामी प्रक्रिया के भारी विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने फिलहाल टेंडर को स्थगित कर दिया है। डीएम नितिका खंडेलवाल की ओर से जारी आदेश में प्रस्तावित उत्तराखंड सरकार की उक्त भूमि की समुचित जांच कराए जाने के लिए एसडीएम टिहरी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करते हुए निविदा स्थगित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैतृक भूमि संरक्षण समिति के संरक्षक व पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख कुलदीप पंवार, समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह कैंतुरा, प्रधान संगठन अध्यक्ष युद्धवीर रावत ने कहा कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को क्रमिक अनशन पर बौर गांव की प्रधान मीनाक्ष कैंतुरा, प्रभुलाल डोभाल, राजेंद्र नेगी, भगवान सिंह रावत, केसर सिंह रावत आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed