{"_id":"6afaebb68566dba14809572a","slug":"doctors-conducted-health-check-up-of-bhatt-and-butola-who-were-on-hunger-strike-tehri-news-c-50-1-nth1001-122382-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अनशन पर बैठे भट्ट और बुटोला का डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अनशन पर बैठे भट्ट और बुटोला का डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया
Mon, 16 Nov 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट और छात्र नेता राहुल बुटोला का डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने सरकार से शीघ्र मामले में हस्तक्षेप कर मांग के समाधान करने की गुहार लगाई है।
मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर गणेश चौक में पांचवें दिन भी अनशन जारी रहा। जिला अस्पताल बौराड़ी के डॉ़ बृजेश डोभाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धरना स्थल पर जाकर दोनों अनशकारियों के वजन, बीपी, शूगर आदि की जांच की। खून और पेशाब के सैंपल लिए। बताया अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट आने के साथ वजन में भी कमी आई है।
वहीं संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ़ भूषण गोदियाल, सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने कहा कि दोनों अनशनकारियों की स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें हो रही हैं। दोनों को पेशाब करवाने के लिए पकड़ कर ले जाना पड़ रहा है। कहा कि शासन-प्रशासन के अडियल रवैये के कारण समिति से जुड़े लोगों को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
अनशन के पांच दिन बाद भी सरकार की ओर से मामले में कोई सकारात्मक पहल किए जाने से लोगों में आक्रोश बना है। बताया मंगलवार को संघर्ष समिति की एक टीम स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के साथ वार्ता के लिए देहरादून जाएगी जिसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर चंडी प्रसाद डबराल, त्रिलोक चंद रमोला, देवेंद्र नौडियाल, भगवान चंद रमोला, कमल सिंह महर, कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान आदि मौजूद थे।