Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The slow pace of bridge construction continues to trouble 250 families.

Tehri News: पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से 250 परिवारों की परेशानी बरकरार

Mon, 16 Nov 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 16 Nov 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
The slow pace of bridge construction continues to trouble 250 families.
नई टिहरी। कागजों में भले ही सीमांत गेंवाली गांव तक सड़क तक पहुंच गई लेकिन पुल का निर्माण पूरा नहीं होने से गेंवाली गांव के करीब 250 परिवारों को पूरी तरह से सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जाखणा के समीप गेंवाली गाड पर निर्माणाधीन पुल का काम धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को गेंवाली गाड से गांव तक करीब एक किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। घरों तक सामान पहुंचाने के लिए घोड़े-खच्चरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गेंवाली गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2020 में स्वीकृति मिली थी। इसके बाद विनयखाल से गेंवाली तक करीब छह किलोमीटर सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में पूरा कर लिया गया लेकिन गेंवाली गाड पर बनने वाला पुल अब तक अधूरा है। करीब 30 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण की शुरुआत से ही काम की गति धीमी रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुल निर्माण के लिए 2.12 करोड़ स्वीकृत किए गए थे। निर्माण के दौरान पिछले वर्ष अगस्त में आई आपदा से पुल को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद कुछ समय तक काम प्रभावित रहा। वर्तमान में भी निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। लगातार देरी के चलते पुल की निर्माण लागत बढ़कर 3.60 करोड़ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंवाली के पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत ने बताया कि गांव तक सड़क पहुंचने के बावजूद पुल नहीं बनने से ग्रामीणों की परेशानी जस की तस बनी है। गेंवाली गाड से गांव तक करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। घर का सामान गांव तक पहुंचाने के लिए घोड़े-खच्चरों का भाड़ा देना पड़ता है।


गेंवाली गाड में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। दीपावली पर मजदूर घर चले गए थे, जो धीरे-धीरे काम पर लौट रहे हैं। मार्च 2027 तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
-अविनाश कुमार सैनी, ईई, पीएमजीएसवाई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed