Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Integrated B.Ed. will start from the new academic session in Lambgaon and New Tehri College.

Tehri News: लंबगांव व नई टिहरी कॉलेज में नए शिक्षा सत्र से शुरू होगा इंटीग्रेटेड बीएड

Mon, 16 Nov 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 16 Nov 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Integrated B.Ed. will start from the new academic session in Lambgaon and New Tehri College.
शिक्षा मंत्री ने किया वीर कफ्फू चौहान के स्मारक की मूर्ति का अनावरण
विज्ञापन

नई टिहरी। उप्पू गढ़ के वीर भड़ कफ्फू चौहान की वीरता और बलिदान को याद करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उनकी विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने अगले शिक्षा सत्र से फूल सिंह बिष्ट व नई टिहरी पीजी कॉलेज में इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। कहा राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में बीबीए, बीसीए और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।
सोमवार को डाइजर में कफ्फू चौहान के स्मारक पर उनकी मूर्ति का अनावरण शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, चंबा की पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पूर्व विधायक डा. धन सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के 52 गढ़ों में शामिल उप्पू गढ़ के भड़ कफ्फू चौहान की वीरता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। मंत्री डॉ. रावत ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6.69 करोड़ की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक भवन ओखालाल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने अगले शिक्षा सत्र से फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव और राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। कहा राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में बीबीए, बीसीए और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम में अवस्थापना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, कुलदीप पंवार, गंगा भगत नेगी, वीरेंद्र सिंह चौहान, सभासद विजय कठैत, प्रधान भूपेंद्र चौहान, रमेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed