सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   During the 'Samvad Yatra', UKD launched an attack on the issues of migration, unemployment, and land laws.

Tehri News: संवाद यात्रा के दौरान उक्रांद ने पलायन, बेरोजगारी और भू-कानून पर बोला हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 07 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
During the 'Samvad Yatra', UKD launched an attack on the issues of migration, unemployment, and land laws.
विज्ञापन
टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावित अपने मूल हकों से है वंचित : नेगी
Trending Videos

नई टिहरी / चंबा। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ की गढ़वाल संवाद यात्रा के चंबा और नई टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान चंबा और बौराड़ी में आयोजित जनसभा में उक्रांद पदाधिकारियों ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार देने के लिए भाजपा व कांग्रेस के पास नीति का अभाव है।
उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के चंबा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बीसी गबर सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गणेश चौक बौराड़ी में आयोजित सभा में नेगी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के पास ठोस नीति न होने के कारण जंगली जानवर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भालू, गुलदार लगातार ग्रामीणों पर हमले कर रहे हैं जिससे लोग पहाड़ों से पलायन करने को मजबूर है। भर्ती परीक्षाओं में नकल माफिया नौकरी बेच रहे हैं। मूल निवास 1950 लागू करने,सख्त भू-कानून,राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण आदि मुद्दों पर भी सरकार चुप्पी साधे हुए है। कहा कि टिहरी बांध विस्थापितों, प्रभावितों को भी उनका हक नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत, जिलाध्यक्ष डीडी पंत, युवा जिलाध्यक्ष राहुल कोटियाल, महिला जिलाध्यक्ष रीना राणा, नगर अध्यक्ष मनीष सकलानी, विक्रम सिंह नेगी, पवन चमोली, प्रदीप बहुगुणा, दिनेश पेटवाल, यशोदा चमोली, दुर्गा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed