{"_id":"69cfc3abe896c8fc3a094079","slug":"gas-supply-is-normal-book-as-per-your-requirement-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118195-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गैस की आपूर्ति सामान्य, जरूरत के अनुसार की बुकिंग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गैस की आपूर्ति सामान्य, जरूरत के अनुसार की बुकिंग करें
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। रसोई गैस एजेंसियों और पूर्ति विभाग के समन्वय के साथ शुरू की गई गैस वितरण व्यवस्था के बाद जिले में घरेलू एलपीजी गैस वितरण की सामान्य बनी हुई है। गैस एजेंसियों ने पहले ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस का वितरण किया। उसके बाद भी एजेंसियों के पास 4393 सिलिंडरों का पर्याप्त कोटा है।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य है। जिले को प्रतिदिन 212 व्यवसायिक एलपीजी सिलिंडरों का आवंटन हो रहा है। त्वरित प्रतिक्रिया दल निरंतर निगरानी कर रहा है। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ ने कहा कि गैस की आपूर्ति सामान्य है इसलिए आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग करें। सिलिंडर पहले की तरह निर्धारित प्वाइंट से ही प्राप्त करें। कोई भी शिकायत हो तो इन फोन नंबर 01376-234793, 01376-233433 और 9456533332 पर दर्ज कराएं।
Trending Videos