सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Horticultural and cash crops suffer damage due to severe storms and hailstorms.

Tehri News: तेज आंधी तूफान और ओलावृष्टि से बागवानी और नगदी फसलों को पहुंचा नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 03 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Horticultural and cash crops suffer damage due to severe storms and hailstorms.
विज्ञापन
उद्यान विभाग ने जिले में 30 प्रतिशत बागवानी और नकदी फसलों के नुकसान की जताई आंशका
Trending Videos


नैनबाग/घनसाली। आंधी-तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि से बागवानी और नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उद्यान विभाग ने आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से 25 से 30 प्रतिशत तक फसलों के नुकसान की आंशका जताई है।

गत रात्रि को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि से नैनबाग क्षेत्र में सेब, कीवी, पूलम, नाशपति, आडू,खुमानी,संतरा,मालटा,नीबू, आम, अमरूद के फलों के साथ शिमला मिर्च, टमाटर, मटर आदि सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। काश्तकार शरण सिंह पंवार, संदीप चौहान, बॉबी पंवार आदि ने बताया इस वर्ष उनके बागवानी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी लेकिन ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के कारण सब फल गिरकर नष्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भिलंगना के पट्टी आरगढ़ में भी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से काश्तकारों को भारी नुकसान पहुंचा है। काश्तकार करण सिंह नेगी, धनपाल सिंह नेगी ने बताया वह बागवानी और नकदी फसलों के उत्पादन से वह परिवार की आजीविका चलते थे। लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण को सब कुछ बर्बाद होगा है। कोटी-फैगुल के ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के खेतों में तैयार गेहूं की फसल के साथ बागवानी को बुरी तरह से प्रभावित हुई है। खेतों में खड़ी फसल और बागवानी के नुकसान से काश्तकारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की मांग की है।

वहीं जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से बागवानी और फसलों के 25 से 30 प्रतिशत नुकसान होने की आंशका है। क्षेत्रीय उद्यान निरीक्षकों की रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। उन्होंने काश्तकारों से बागवानी और नगदी फसलों के नुकसान हेतु क्षेत्रीय उद्यान निरीक्षकों से संपर्क करने को कहा है। कहा पुनर्गठित फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित काश्तकारों अपने दावों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। जिन काश्तकारों ने फसल बीमा नहीं लिया है, वह भी विभाग से संपर्क कर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed