{"_id":"69f78cbc1053d4811d09cb4c","slug":"villagers-outraged-over-failure-to-construct-road-to-siloda-village-tehri-news-c-5-1-drn1020-962490-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सिलोडा गांव के लिए सड़क न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सिलोडा गांव के लिए सड़क न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 03 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के दूरस्थ सिलोड़ा गांव के लिए सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना है। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरु न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सड़क सुविधा नहीं मिल पा रही है। बताया वर्ष 2005 में खंबाखाल से सिलाड़ा गांव के लिए 8 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति मिली थी। वर्ष 2017 में सड़क निर्माण कार्य शुरु किया गया, लेकिन तीन किलोमीटर सड़क निर्माण के बाद वन भूमि आने से काम बंद हो गया। करीब एक किलोमीटर वन भूमि के आने से 8 वर्ष तक मामला अधर में लटक रहा। गत महिनों में वन भूमि की स्वीकृति मिलने पर वन विभाग ने पेड़ों का चिन्हीकरण के साथ कटाने के आदेश जारी किए है। लेकिन अब मुखमाल गांव के ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए अपनी भूमि नहीं दे रहे हैं, जिससे एक बार फिर से मामला लटक गया है। इस संबंध में ग्रामीण शीघ्र जिलाधिकारी से भेंटकर सड़क निर्माण की गुहार लगाएंगे।