{"_id":"6a198fa4c89bbaa4520919dd","slug":"hot-mix-asphalt-work-has-begun-on-the-citys-internal-roads-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119201-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आंतरिक सड़कों का हॉटमिक्स डामरीकरण कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आंतरिक सड़कों का हॉटमिक्स डामरीकरण कार्य हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 29 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो से तीन माह के भीतर नगर की सड़के हो जाएगी पूरी तरह से गड्ढा मुक्त
नई टिहरी। नगर पालिका क्षेत्र की आंतरिक खस्ताहाल सड़कों का हॉटमिक्स डामरीकरण कार्य बौराड़ी के योगा पार्क के समीप से शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बौराड़ी को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। मौसम अनुकूल रहने पर अगले दो से तीन माह में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और सभासदों ने योगा पार्क के पास मशीनों को हरी झंडी दिखाकर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि करीब 15 वर्षों बाद नगर की सड़कों का हॉटमिक्स कार्य हो रहा है, जो पालिका बोर्ड के सहयोग से संभव हुआ है।उन्होंने बताया कि पालिका ने अन्य कार्यों में कटौती कर सड़क डामरीकरण के लिए बजट उपलब्ध कराया है। नगर क्षेत्र की 28 किलोमीटर सड़कों में 19 किलोमीटर पालिका और 9 किलोमीटर लोनिवि के अधीन हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोनिवि भी अपने हिस्से की सड़कों पर कार्य करेगा।उ अध्यक्ष ने कहा कि इसी धनराशि से नाली, नालों की मरम्मत और सड़कों के किनारे इंटरलॉक टाइल्स भी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले यह कार्य 7 करोड़ रुपये में प्रस्तावित था लेकिन मध्य एशिया में युद्ध के कारण सामग्री के दाम बढ़ने से अब 1.5 से 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा है। कार्यक्रम से पूर्व अध्यक्ष और सभासदों ने योगा पार्क व सत्येश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा। इस मौके पर सभासद विजय कठैत, नवीन सेमवाल, खेमराज रावत, प्रवेश चौहान, रीतू भूषण स्नेही, उर्मिला राणा, मधु भट्ट, सीमा नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण, महामंत्री संदीप रावत, ईओ बासुदेव डंगवाल, भगवान चंद रमोला, कमल सिंह महर, रोशन चौहान, वंदना, आशीष मितल, मनीष पोखरियाल, दौलत रावत और दिव्यांशु रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।