सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mathematics is an Integral Part of the Indian Knowledge System: Vice-Chancellor

गणित भारतीय ज्ञान प्रणाली का अभिन्न हिस्सा : कुलपति

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 04 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Mathematics is an Integral Part of the Indian Knowledge System: Vice-Chancellor
विज्ञापन
रिसेंट एडवांसेज इन मैथमेटिक्स एंड मैथमेटिकल साइंस विषय पर हुआ सम्मेलन

पौड़ी। बीजीआर परिसर में गणित विभाग और साइंस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से बृहस्पतिवार को रिसेंट एडवांसेज इन मैथमेटिक्स एंड मैथमेटिकल साइंस विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने कहा कि गणित भारतीय ज्ञान प्रणाली का अभिन्न हिस्सा है। केंद्रीय संस्कृत विवि देवप्रयाग परिसर के निदेशक प्रो. पीबी सुब्रमण्यम ने कहा कि वेदों, पुराणों और उपनिषदों में गणितीय चिंतन की स्पष्ट झलक मिलती है। परिसर निदेशक प्रो. उमेश चंद्र गैरोला ने गणित को समकालीन वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण से समझने की आवश्यकता पर बल दिया। साइंस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार और सचिव प्रतिनिधि प्रो. एसएस चौहान ने परिषद की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन मे गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रो. मधु जैन, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. हेमंत कुमार, प्रो. गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. सत्यदेव, प्रो. अमित कुमार वर्मा, प्रो. धर्मेंद्र त्रिपाठी और प्रो. अनुराधा गुप्ता को सम्मानित किजए जाने घोषणा की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

सम्मेलन की स्मारिका (सॉवेनियर) एवं ज्ञानाभ जर्नल का विमोचन किया गया। साथ ही समाजशास्त्र विभाग की डॉ. किरन बाला व डॉ. ल्हामु की पुस्तकों जेंडर पर्सपेक्टिव : इश्यूज, चैलेंजेज एंड प्रॉस्पेक्ट्स व जेंडर इक्विटी एंड इक्वलिटी : पाथवेज टू एंपावरमेंट का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. आरसी डिमरी, डॉ. नवीन चंद्र, पूर्व निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी, प्रो. एससी गैरोला, डॉ. गौतम, डॉ. विक्रम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed