सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nagar Panchayat Passes Crore Budget for Development Works

Tehri News: विकास कार्यों के लिए नगर पंचायत ने 5.12 करोड़ का बजट किया पारित

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 11 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Passes Crore Budget for Development Works
विज्ञापन
- नगर पंचायत घनसाली की बोर्ड बैठक में बजट किया पारित

घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत घनसाली की बोर्ड बैठक में इस वित्तीय वर्ष के लिए 5.12 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पार्क निर्माण, नालियों के निर्माण, मरम्मत, इंटरलॉक टाइल्स मार्गों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। सभासदों ने नालियों की सफाई न होने पर रोष जताया। मानसून से पहले विशेष अभियान चलाकर नालियों की सफाई करने की मांग प्रुखता से उठाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग को नगर पंचायत क्षेत्र के मोटर मार्गों के दोनों ओर इंटरलॉक टाइल्स लगाने और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत जल्द करने को कहा। वन विभाग के अधिकारियों को बाजार के ऊपरी हिस्से में खड़े चीड़ के पेड़ों का पातन कराने, जल निगम को पेयजल पंपिंग योजना में तेजी लाने को कहा गया। बैठक में सभासदों ने जल संस्थान से नगर क्षेत्र की नालियों से पाइप हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई। विधायक शक्ति लाल शाह ने विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में सभी विभाग आपदा की दृष्टि से सतर्कता बरते। बैठक में ईओ संजय कापड़ी, सभासद गोविंद बड़ोनी, विनय राणा, विजय राणा, मोनिका सेमवाल, प्रियंका कुमाई, अरुण रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed