सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students raise questions regarding BMM College's registration; CDO orders an inquiry

Tehri News: बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 15 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Students raise questions regarding BMM College's registration; CDO orders an inquiry
विज्ञापन
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभारी डीएम / सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान चंबा के बुरांसबाड़ी स्थित बीएमएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के पंजीकरण और शैक्षणिक अभिलेखों की जांच की मांग उठाई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनके पंजीकरण और शैक्षणिक अभिलेखों की वैधता संदिग्ध होने के कारण उच्च शिक्षा संस्थान में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन के साथ रोजगार संबंधी आवश्यक शैक्षणिक कार्यों से वह वंचित होने की स्थिति में है। सीडीओ ने प्रशिक्षु आईएएस ज्योति की अध्यक्षता में समिति गठित कर जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध होने पर कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं, भागीरथी पुरम के ग्राम चवादंता के रविंद्र चौहान ने खेमडा-कुंडाली सड़क पर तालाब बनाएं जाने की शिकायत दर्ज करवाई। कहा कि एक व्यक्ति ने सड़क के बीच में तालाब बनाएं है जिससे उनके घर को खतरा हो गया है। सीडीओ ने लोनिवि के ईई को शीघ्र जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जाख के ग्रामीणों ने गांव की गौचर भूमि पर पर्यटन विभाग की ओर से बिना जांच-पड़ताल के पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की अनुमति दिए जाने की शिकायत दर्ज की। सीडीओ ने सदर को एसडीएम को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने को कहा। बौराड़ी के सामुदायिक मिलन केंद्र के समीप कुछ लोगों ने नालियां बंद किए जाने और सड़क पर मलबा डाले जाने की स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई। सीडीओ ने शीघ्र अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ़ श्याम विजय, एसडीएम कमलेश महेता, साक्षी शर्मा,दीपक कुमार, जन्मेजय रमोला, दिनेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed