{"_id":"6a3268bbaefd04580c0e39ca","slug":"video-two-separate-accidents-on-the-national-highway-in-devprayag-pilgrims-have-a-narrow-escape-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग हादसे, बाल-बाल बचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग हादसे, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
Renu Saklani
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:58 PM IST
Link Copied
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक राशन से लदा ट्रक पलट गया, जबकि एक अन्य घटना में ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों ही हादसों में गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि बुधवार सुबह कोशिवमूर्ति के पास ब्रेक फेल होने से राशन से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गयी थी। पूछताछ में ट्रक के चालक मुकीम 26 वर्ष, निवासी मीरपुर, सहारनपुर (उप्र) ने बताया कि ढलान पर अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। रफ्तार बढ़ने पर ट्रक को रोकने के लिए उसने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पहाड़ी की ओर पड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में चालक के हेल्पर अंसर 21 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं। यह ट्रक यमुनानगर, हरियाणा से गेहूं भरकर भारतीय खाद्य निगम के श्रीनगर गोदाम जा रहा था। वहीं दूसरी घटना तीन धारा के पास एनएचपीसी के समीप डेंजर मोड़ पर हुई, जहां पंजाब से आ रहे श्रद्धालुओं की कार और सामने से आ रहे एक एलपी ट्रक के बीच आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और हाईवे पर कुछ देर के लिए चीख-पुकार मच गई। हालांकि, कार में सवार लुधियाना पंजाब के ग्राम कनेज निवासी सुखविंदर कौर उम्र 40 वर्ष, नवजोत कौर उम्र 14 वर्ष , जशन कुमार उम्र 10 वर्ष, पवनजीत कौर उम्र 39 वर्ष और पवन कुमार बाल-बाल बच गए। ये सभी श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में शामिल ट्रक का चालक भगतसिंह, निवासी तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग से पुछताज की जा रही है। दोनों वाहनों को सड़क से हटा कर किनारे कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।