सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People from Pratapnagar reached Chaudhar to protest against the Bhim Army.

Tehri News: भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 22 Jun 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
People from Pratapnagar reached Chaudhar to protest against the Bhim Army.
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने केतन प्रकरण को जातीय रूप देने का आरोप लगाया

लंबगांव (टिहरी)। केतन प्रकरण में भीम आर्मी के प्रतापनगर पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में कड़ा रोष है। डोबरा-चांठी मोटर मार्ग पर चौंधार में एकत्रित लोगों ने कहा कि इस दुखद घटना को जातिवाद का रूप दे रही भीम आर्मी को देवल गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।
प्रतापनगर ब्लॉक में आठ जून को देवल गांव निवासी केतन लाल की मौत होने पर चार लोगों को जेल भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। अनुसूचित जाति के युवक की मौत होने पर भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार से मिलने 22 जून को देवल पहुंचने का एलान किया था। प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों ने भीम आर्मी पर गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में विभिन्न वर्ग और समुदाय के लोग भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्वक रहते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को जातीय रूप देकर क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित करने का प्रयास करना कतई उचित नहीं है। विरोध स्वरूप 22 जून को डोबरा-चांठी मोटर मार्ग पर चौंधार में एकत्रित क्षेत्र के लोगों ने कहा कि गांव क्षेत्र का माहौल खराब करने के लिए भीम आर्मी के सदस्यों को प्रतापनगर में नहीं घुसने दिया जाएगा। बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने एसडीएम मंजू राजपूत को दिए ज्ञापन में कहा कि कुछ संगठन क्षेत्र में आकर गांव समाज का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि किसी प्रकार के तनाव से बचने के लिए भीम आर्मी को नरेंद्रनगर में रोक दिया गया है। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मनीषा पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष राेशन रांगड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, काेषाध्यक्ष अमन राणा, राजमाेहन रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुलायम सिंह रावत, अवंतिका भंडारी और प्रवीण सिह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed