फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pregnant woman referred to a higher center gives birth on the way.

Tehri News: हायर सेंटर रेफर गर्भवती ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

Thu, 16 Jul 2026 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 16 Jul 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman referred to a higher center gives birth on the way.
लोगों ने जताया आक्रोश, विशेषज्ञ महिला डॉक्ट की तैनाती की मांग
विज्ञापन

विधायक ने जताई नाराजगी, एसीएमओ से जांच कर मांगी रिपोर्ट
थत्यूड़ (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में प्रसव के लिए पहुंची डुंडा गांव निवासी कुसुम को हायर सेंटर रेफर किया लेकिन महिला ने महज आठ किमी दूर ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को दून अस्पताल पहुंचाया गया जहां नवजात की हालत कमजोर होने पर उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर किया गया है। वहीं महिला को रेफर करने पर लोगों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने विशेषज्ञ महिला डॉक्टर की तैनाती करने की मांग की।
मामले को लेकर स्वास्थ्य शिविर के दौरान स्थानीय लोगों ने रोष जताया। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने गर्भवती को रेफर करने पर नाराजगी जताते हुए एसीएमओ डॉ. चंदन मिश्रा को जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। थत्यूड़ की चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीषा भारती ने बताया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। समय से पूर्व प्रसव और जच्चा-बच्चा को संभावित खतरे को देखते हुए विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन



थत्यूड़ में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू

थत्यूड़ (टिहरी)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। पहले दिन आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 235 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और एसीएमओ डॉ. चंदन मिश्रा ने किया। एसीएमओ डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि शिविर में आठ विशेषज्ञ चिकित्सक तीन दिनों तक विभिन्न रोगों के मरीजों की जांच कर उपचार देंगे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीषा भारती ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, विनीता रावत, डॉ. मनवीर नेगी, ग्राम प्रधान सरस्वती रावत, सरिता नेगी, अर्जुन सिंह, जयप्रकाश नौटियाल, ओपी गौड़, सज्जन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed