{"_id":"6a586344f899e20d8504a4e8","slug":"bihar-news-half-encounter-in-patna-accused-in-bunty-murder-case-shot-in-the-leg-bihar-crime-news-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक और हाफ एनकाउंटर; पटना जंक्शन के पास से बंटी यादव को अगवा कर मारने का आरोपी रवीश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक और हाफ एनकाउंटर; पटना जंक्शन के पास से बंटी यादव को अगवा कर मारने का आरोपी रवीश घायल
Thu, 16 Jul 2026 10:21 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:21 AM IST
सार
Bihar Crime News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बंटी हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
घायल आरोपी का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के चर्चित बंटी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी रविश उर्फ बीसी को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रविश के दाहिने पैर में गोली लगी
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रविश अपने ठिकाने पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में हुई गोलीबारी के दौरान रविश के दाहिने पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि रविश उर्फ बीसी पटना जंक्शन इलाके में शराब और देह व्यापार से जुड़े अवैध धंधों में भी सक्रिय रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Bihar Police: बंटी यादव हत्याकांड में तीन ASI समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने किस आरोप में की कार्रवाई?
विज्ञापन
छह जुलाई की रात बंटी का हुआ था अपहरण
पटना पुलिस के अनुसार, छह जुलाई की रात पटना जंक्शन क्षेत्र से बंटी यादव के कथित अपहरण का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। परिजन लगातार पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाते रहे, लेकिन करीब पांच दिन बाद बंटी यादव का शव पटना के अथमलगोला क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने की भी कोशिश की थी। बंटी यादव हत्याकांड के बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई, गश्ती व्यवस्था और अपहरण के दौरान कथित निष्क्रियता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। परिजनों पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया।