सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rainwater enters shops and homes in Thatyud market due to clogged drains.

Tehri News: नाली बंद होने से थत्यूड़ बाजार की दुकानों और घरों में घुसा बारिश पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 04 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Rainwater enters shops and homes in Thatyud market due to clogged drains.
विज्ञापन
व्यापारियों ने जल्द नाली निर्माण करने की उठाई मांग

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर विकासखंड मुख्यालय में बुधवार शाम हुई तेज बारिश ने मुख्य बाजार और जालसी बस्ती के लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य बाजार की कई दुकानों और जालसी बस्ती के घरों के आसपास पानी भर गया। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बाजार क्षेत्र में पानी का तेज बहाव होने लगा। सड़क किनारे नाली बंद होने के कारण बारिश का पानी दोनों ओर जमा होकर जलभराव हो गया। इससे कंप्यूटर संचालक परविंद रावत की दुकान में पानी भर गया। बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था न होेने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, जगत असवाल, महिपाल सजवाण, सुरेंद्र रावत, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष संजय गौड़ ने लोक निर्माण विभाग से बाजार क्षेत्र में भूमिगत नाली निर्माण करने की मांग की है। उनका कहना है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से वर्षों से लोग परेशान हैं। यदि शीघ्र नाली निर्माण नहीं कराया जाता है तो व्यापारी आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

इस बाबत लोनिवि के सहायक अभियंता नवीन शर्मा ने बताया कि थत्यूड़ बाजार में नाली निर्माण और इंटरलॉक टाइल बिछाने का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा गया था, लेकिन स्वीकृत नहीं मिली। अब फिर से प्रस्ताव को राज्य योजना के तहत भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed