सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sardar Singh Rawat was remembered on his 24th death anniversary.

Tehri News: सरदार सिंह रावत को 24वीं पुण्यतिथि पर किया याद

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 07 Feb 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Sardar Singh Rawat was remembered on his 24th death anniversary.
विज्ञापन
रावत के अधूरे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
Trending Videos

नैनबाग (टिहरी)। स्व. सरदार सिंह रावत की 24वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और नैनबाग व्यापार मंडल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के छात्र-छात्राओं ने मार्च फास्ट करते हुए सलामी दी। सरदार सिंह रावत अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सरदार सिंह रावत नैनबाग और जौनपुर क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव रखने वाले जननेता थे। उनका जन्म 14 अगस्त 1944 को ग्राम टटोर में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें वर्ष 1972 में ग्राम पंचायत पाव और 1977 में ग्राम पंचायत टटोर का निर्विरोध प्रधान चुना गया। इसके बाद 1983 में वे जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख और 1989 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष टिहरी निर्वाचित हुए। क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने 1977 में नैनबाग जनजाति क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह की शुरुआत की, जो आज 37वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
पुण्यतिथि के अवसर पर उनके अधूरे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आगामी वर्षों में उनकी स्मृति में मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र रावत, सीताराम पंवार, मेहर सिंह पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed