सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Street vendors at the fair were informed about the benefits of the PM SVANidhi schemes.

Tehri News: मेले में फड़ व्यवसायियों को पीएम स्वनिधि योजनाओं के लाभ बताया

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 09 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Street vendors at the fair were informed about the benefits of the PM SVANidhi schemes.
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि योजना फड़ व्यवसायियों के लिए वरदान : धनोला

चंबा (टिहरी)। पीएम स्वनिधि योजना के तहत चंबा नगर पालिका सभागार में लोक कल्याण मेला आयोजित हुआ जिसमें शहर के फड़ व्यवसायियों के लिए संचालित योजनाओं के पुनर्गठित संस्करण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला ने मंगलवार को मेला का शुभारंभ करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना को फड़ व्यवसायियों के लिए वरदान है। ईओ प्रशांत कुमार चौधरी ने फड़ व्यवसायियों को योजना के महत्व के बारे में बताया। सिटी मिशन मैनेजर अरविंद जोशी योजना के पुनर्गठित संस्करण, स्वनिधि से समृद्धि योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय में 25 और तृतीय चरण में 50 हजार तक ऋण का प्रावधान है जो महज 7 फीसदी ब्याज सब्सिडी दर में उपलब्ध है। जिन लाभार्थियों का 50 हजार रुपये का ऋण पूर्ण हो चुका है उन्हें क्रेडिट कार्ड बनाने के बारे में जानकारी दी गई। पालिका क्षेत्र में व्यवसायियों को आगे बढ़ने में उत्कृष्ट कार्य के लिए यूनियन बैंक को प्रथम, केनरा बैंक द्वितीय और एसबीआई को तृतीय स्थान मिला। पालिका अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर बैंक शाखाओं को पुरस्कार दिया। इस मौके सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, महेश पैन्यूली, अरविंद मखलोगा, गौरव फोंदणी, दीपक गुनसोला, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, हरीशमणि भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed