{"_id":"6a2ff6defbeffa07f407f893","slug":"outrage-expressed-over-failure-to-clean-pooled-house-drains-tehri-news-c-50-1-nth1001-119562-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पूल्ड हाउस के नालियों की सफाई न होने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पूल्ड हाउस के नालियों की सफाई न होने पर जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण क्लब से जुड़े लोगों ने पूल्ड हाउस की नालियों की सफाई न किए जाने पर आक्रोश जताया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप शीघ्र नालियों के साफ-सफाई करने की मांग उठाई। जल्द समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
कर्मचारी क्लब के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, हर्षमणि भट्ट ने कहा कि नरेद्रनगर में राजशाही के समय बने आवासीय भवन को तोड़कर गत चार वर्षों से वहां पर पूल्ड हाउस का निर्माण किया जा रहा है लेकिन नालियों की साफ-सफाई न होने से बरसात का पानी नालियों में जमा हो जाता है। इससे पानी नीचे की ओर बने लोगों के निजी आवासों में जा रहा है। घरों में सीलन आ रही है। कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है समय रहते उचित समाधान नहीं किया गया तो समस्या और गंभीर हो जाएगी। कहा कि संगठन की ओर से पहले भी पत्राचार किया गया है लेकिन समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने नालियों की साफ-सफाई और इधर उधर बिखरे मलबे को हटाने की मांग की हैं। पदाधिकारियों ने लोनिवि से सेवानिवृत्त हुए वर्कचार्ज कर्मियों को पेंशन नहीं दिए जाने पर आक्रोश जताया गया। इस बाबत लोनिवि के ईई प्रवीण कर्णवाल ने कहा कि विभाग की ओर से नालियां खोल दी गई है लेकिन आगे की ओर कुछ लोगों के भवन बने होने के कारण नालियां नहीं खुल पा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कर्मियों के पेंशन न्यायालय के आदेश के बाद निर्गत की जा रही है। इस मौके पर रघुवीर सिंह भंडारी,केशव जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, मस्तराम, सुंदर नेगी आदि मौजूद थे। संवाद