सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Health Department's delay regarding the ECT machine is proving costly.

Tehri News: ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 27 May 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
The Health Department's delay regarding the ECT machine is proving costly.
विज्ञापन
मानसिक रोगियों को है राहत का इंतजार




नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में मानसिक रोगियों के उपचार के लिए उपलब्ध कराई गई ईसीटी (इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी) मशीन का संचालन शुरू नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी से लोगों में आक्रोश है।



स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन और ओएनजीसी ने सीएसआर मद से स्वास्थ्य विभाग को बीते 12 मई को ईसीटी मशीन उपलब्ध कराई गई थी। जिला अस्पताल बौराड़ी में मशीन पहुंचने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि मानसिक रोगों से जूझ रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलने लगेगी लेकिन मशीन फिट नहीं किए जाने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसीटी मशीन के संचालन के लिए जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में विशेष टेबल की आवश्यकता है। ईसीटी मशीन का उपयोग अवसाद, सिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर और दवाओं से राहत न मिलने वाले मानसिक रोगों के उपचार में किया जाता है। नियंत्रित चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत मरीज को बेहोशी की अवस्था में हल्के विद्युत प्रवाह के माध्यम से उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos


जिला अस्पताल बौराड़ी में ईसीटी मशीन के इंस्टॉलेशन के लिए मुंबई से इंजीनियर बुलाया गया है। अगले तीन-चार दिन में मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जून प्रथम सप्ताह से ईसीटी मशीन का परीक्षण कर विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा।



-डॉ.श्याम विजय, सीएमओ टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed