फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Thouldhar Block team emerges winner in cricket tournament.

Tehri News: क्रिकेट प्रतियोगिता में थौलधार ब्लॉक की टीम बनी विजेता

Thu, 24 Sep 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 24 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Thouldhar Block team emerges winner in cricket tournament.
नई टिहरी। प्रारंभिक शिक्षा की तीन दिवसीय जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कीर्तिनगर की सुमन और बालक वर्ग में चंबा ब्लॉक के नवीन नेगी प्रथम रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में थौलधार की टीम विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि प्रभारी डीईओ तस्लीम कुरैशी ने कहा कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में स्थान नहीं बना पाए हैं, वह निरंतर प्रयास कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह बनाएं। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासित होकर खेल भावना से प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर और अच्छा प्रदर्शन करें।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी रामानुज बहुगुणा ने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कीर्तिनगर ब्लॉक की सुमन प्रथम, थौलधार की आस्था द्वितीय रही। बालक वर्ग में चंबा ब्लॉक के नवीन प्रथम और चंबा के ही शिवम द्वितीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में भिलंगना की पूजा प्रथम और भिलंगना की दीपिका चमोली द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में नरेंद्रनगर के अनिकेत सिंह प्रथम, चंबा के नीवन नेगी द्वितीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में भिलंगना की पूजा प्रथम, भिलंगना की दीपिका द्वितीय रही। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चंबा के अनूप प्रथम, नरेंद्रनगर के प्रियांशु राय द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में कीर्तिनगर की सिया प्रथम और देवप्रयाग की साक्षी द्वितीय रही।

क्रिकेट प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में थौलधार विजेता और चंबा उप विजेता रहा। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक प्रमोद सेमवाल, अजयवीर चंद रमोला, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष शेर सिंह पंवार, टीटी राणा, बिजेंद्र पंवार,आनंदमणि पैन्यूली, मनोहर चमोली, विनय रावत, संगीता चमोली और प्रकाशी सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed