{"_id":"6aafdb1179222dd38e0cabc5","slug":"women-public-representatives-sat-on-a-relay-hunger-strike-tehri-news-c-50-1-nth1001-121387-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: महिला जनप्रतिनिधि क्रमिक अनशन पर बैठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: महिला जनप्रतिनिधि क्रमिक अनशन पर बैठीं
Sun, 20 Sep 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 40 वें दिन धरना जारी रहा। वहीं संघर्ष समिति के सदस्यों ने घनसाली क्षेत्र मेें जन जागरण अभियान चलाया गया।
बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर को जिला पंचायत सदस्य बागी दर्शनी रावत, ग्राम प्रधान खेमड़ा रजनी गुसाईं और ममता भंडारी 20 वें दिन क्रमिक अनशन पर बैठी। उन्होंने सरकार से शीघ्र मामले में सकारात्मक कार्यवाही की मांग उठाई है। संघर्ष समिति के सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने बताया कि रविवार को समिति की टीम ने घनसाली विधानसभा के नंदगांव, बड़कोट, पौखाल, जगधार, पिलखी, घनसाली बाजार सहित कई गांवों में लोगों से संपर्क कर मेडिकल कॉलेज निर्माण में सहयोग की अपील की।
जन जागरण यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष बौराड़ी शिवराज सजवाण, आशा रावत, अनीता पैन्यूली, शगुफ्ता प्रवीन आदि मौजूद थे। कहा कि आने वाले दिनों में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं भाजपा नेता जीतराम भट्ट का धरना स्थल पर 50 वें दिन सत्याग्रह जारी रहा। इस मौके पर सरस्वती नेगी, उमा नेगी, कमला गुसाईं, रुकमा गुसाईं, रीता गुसाईं, भड्डू देवी, नारायणी देवी आदि मौजूद थे।