फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   11 inspectors and sub-inspectors transferred in Udham Singh Nagar

ऊधमसिंह नगर: एसएसपी का बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर-दरोगाओं के तबादले; कई चौकियों में नए प्रभारी तैनात

Fri, 16 Oct 2026 11:03 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 16 Oct 2026 11:03 AM IST
सार

रुद्रपुर में एसएसपी अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं। इंस्पेक्टर संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
11 inspectors and sub-inspectors transferred in Udham Singh Nagar
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसएसपी अजय गणपति ने ऊधमसिंह नगर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण चौकियों और कोतवाली में नई तैनातियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दरोगा दीपक तिवारी को लालपुर चौकी प्रभारी और दरोगा प्रदीप कोहली को सिडकुल सितारगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा दरोगा जगत सिंह शाही को एसओजी प्रभारी, भूपाल राम पौड़ी को शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी, दरोगा नवीन जोशी को मंडी चौकी प्रभारी, दरोगा महेश कांडपाल को रम्पुरा चौकी प्रभारी, दरोगा संदीप शर्मा को बाजार रुद्रपुर चौकी प्रभारी, दरोगा मनोज देव को बरहैनी चौकी प्रभारी, दरोगा बसंत प्रसाद को जसपुर कोतवाली और दरोगा दीपक कौशिक को सरकड़ा सितारगंज चौकी प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि यह तबादला कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने व पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed