फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A 'Pink Toilet' will be constructed at the Tanda intersection.

Udham Singh Nagar News: टांडा तिराहे पर कराया जाएगा पिंक शौचालय का निर्माण

Tue, 01 Sep 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A 'Pink Toilet' will be constructed at the Tanda intersection.
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन शहर में एक और पिंक शौचालय का निर्माण कराने जा रही है। टांडा तिराहे पर बनने वाले इस शौचालय के साथ स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी अलग कक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने करीब डेढ़ साल पहले महाराणा प्रताप चौक पर पहले पिंक टॉयलेट का निमार्ण कराया था। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की एक महिला से कराया जाएगा। अब शहर के व्यस्त रहने वाले मुरादाबाद रोड स्थित टांडा तिराहा के पास राहगीर महिलाओं और युवतियों के लिए दूसरे पिंक टॉयलेट का निर्माण होने जा रहा है। इसके निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि टांडा तिराहा पर प्रस्तावित पिंक टॉयलेट का निर्माण एक फैक्टरी अपने सीएसआर फंड से करा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में टांडा तिराहा पर एक सुलभ शौचालय बनाया गया था जिसे जीर्णशीर्ण होने पर ध्वस्त किया जाएगा। उसके स्थान पर अब पिंक शौचालय बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्ग पर अधिक आवाजाही को देखते हुए इस स्थान को चुना गया है। इसमें दस सीटर टॉयलेट के अलावा महिलाओं बच्चे की फीडिंग के लिए अलग से एक कक्ष भी बनाया जाएगा। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed