सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After stone pelting, RAF and police took out a flag march.

Udham Singh Nagar News: पथराव के बाद आरएएफ और पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
After stone pelting, RAF and police took out a flag march.
विज्ञापन
रुद्रपुर। सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करों ने एंटी नारकोटिक्स टास्ट फोर्स (एएनटीएफ) व एसओजी पर पथराव कर दिया था। जिसके बाद इलाके में पुलिस अलर्ट है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
Trending Videos

मंगलवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) व पुलिस ने इस क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। एक फरवरी को एएनटीएफ व एसओजी ने सुभाष कॉलोनी में स्मैक तस्कर को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। नाजिम नाम के तस्कर को स्मैक के साथ पकड़कर टीम लौट ही रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच छतों से महिलाओं व पुरुषों ने पथराव किया। ईंट व कुर्सियां फेंकी गई। हमले में सिपाही भुवन पांडेय घायल हो गया था। सिर पर ईंट लगने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। मंगलवार को सुभाष कॉलोनी, खेड़ा समेत शहर के कई इलाकों में आरएएफ और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आगामी योहारों को देखते हुए फ्लैग मार्च संवेदनशील क्षेत्रों से निकाला गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed