{"_id":"698249debd7244d7c00459d5","slug":"the-traders-who-set-up-stalls-in-front-of-the-police-station-submitted-a-memorandum-of-demands-to-the-mayor-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-138768-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कोतवाली के सामने फड़ लगाने वाले व्यापारियों ने मेयर को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कोतवाली के सामने फड़ लगाने वाले व्यापारियों ने मेयर को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
काशीपुर। कोतवाली के सामने फड़ लगाने वाले व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों के साथ मेयर को मांग पत्र सौंपकर उसी स्थान पर कारोबार करने देने की मांग की।
कोतवाली के सामने फड़ लगाकर कारोबार करने वाले व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी और पूर्व अध्यक्ष राजीव सेतिया के नेतृत्व में मेयर दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा से नगर निगम सभागार में मुलाकात की।
यहां मेयर को सौंपे मांग पत्र में फड़ व्यापारियों ने कहा कि वह पिछले 50 वर्षों से कोतवाली के सामने फड़ लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। कोतवाली के सामने बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के चलते कुछ दिन पहले एसडीएम ने फड़ व्यापारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा था, जबकि पूर्व के अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण व जांच करके सभी फड़ व्यापारियों को अतिक्रमण क्षेत्र से मुक्त पाया गया था। इसी आधार पर सभी फड़ व्यापारियों को पूर्व में नगर निगम बोर्ड ने 1040 रुपये प्रतिमाह जमा कराने का प्रस्ताव पास हुआ था।
मेयर बाली ने फड़ व्यापारियों को भरोसा दिया कि इस संबंध में एसडीएम से बात करके पहले उनके लिए स्थान चयनित किया जाएगा। उसके बाद उनको वहां से हटाया जाएगा। मांग पत्र सौंपने वालों में व्यापार मंडल के अमन बाली, मुकेश पाहवा, मुकेश चावला, रजत के अलावा फड़ व्यापारी शैलेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, अख्तर अली, सचिन, बॉबी गुप्ता, राजकुमार, योगेश कुमार, मोहम्मद गुफरान आदि शामिल थे।