फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anganwadi workers protest at the Collectorate Rudrapur demanding increase in honorarium

रुद्रपुर: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 30 Sep 2026 01:28 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 30 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Anganwadi workers protest at the Collectorate Rudrapur demanding increase in honorarium
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें रोजाना 140 रुपये राज्य सरकार और 150 रुपये केंद्र सरकार से मानदेय देने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कहा कि वह लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं और ज्ञापन सौंप रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने जल्द मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम कोस्तुभ मिश्रा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed