{"_id":"69b858a7547c6944030afc42","slug":"arms-smuggler-bunty-arrested-in-encounter-shot-in-leg-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138533-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: असलहा तस्कर बंटी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: असलहा तस्कर बंटी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद असलहा तस्कर बंटी कोली गिरफ्तार किया। बंटी ने पुलिस से बचने के लिए चार राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी चार राउंड गोली चलानी पड़ी, एक गोली उसके पैर में लगी। इसी दौरान बंटी के एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कंट्री मेड पिस्टल व नौ तमंचे समेत 18 कारतूस बरामद हुए हैं।
सोमवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि अवैध शस्त्रों की बरामदगी व तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चल रहा है। रविवार रात एसओजी की टीम सिड़कुल क्षेत्र में पहुंची। उन्हें सूचना मिली कि एक दो दिन पहले रुद्रपुर में असलहों की सप्लाई के आरोप में जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, उनको असलहा देने वाला बंटी कोली असलहों की डिलीवरी देने मोदी मैदान के पास आने वाला है। इस पर एसओजी व पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही बंटी कोली ने पुलिस पर चार राउंड फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी चार राउंड गोली चलाई। इस दाैरान बंटी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रंपुरा वार्ड नंबर 23 निवासी बंटी और ग्राम चंदेन, बिलासपुर रामपुर निवासी मनोज कुमार को असलहों के साथ दबोचा लिया। बंटी के खिलाफ पुलिस पर फायर करने पर ट्राजिंट कैंप थाने में प्राथमिकी हुई है। दोनों पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। घायल बंटी को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ के बाद सोमवार को एसएसपी जिला अस्पताल पहुंचे और बंटी से खुद पूछताछ की।
-- -- -- --
बंटी पर गुंडा एक्ट समेत 10 प्राथमिकी
बंटी पर रुद्रपुर कोतवाली में गुंडा एक्ट समेत 10 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हैं। सितंबर 2024 में बंटी को तीन महीने के लिए जिला बदर किया गया था। उसने इसका उल्लंघन किया। तब गुंडा एक्ट में मामला दर्ज हुआ था।
Trending Videos