{"_id":"69b8fecf856ef969bd0a9c05","slug":"video-chartered-accountants-xi-beat-sgst-xi-by-seven-wickets-in-a-friendly-cricket-match-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: मैत्री क्रिकेट मैच में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन ने एसजीएसटी इलेवन को सात विकेट से हराया, महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: मैत्री क्रिकेट मैच में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन ने एसजीएसटी इलेवन को सात विकेट से हराया, महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:42 PM IST
Link Copied
हल्द्वानी शाखा सीआईआरसी आईसीएआई के तत्वावधान में जैन ग्लोबल क्रिकेट अकादमी में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन और एसजीएसटी इलेवन के बीच 20 ओवर का एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी यादव तथा केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए हल्द्वानी शाखा द्वारा आयोजित इस मैच की सराहना की। विकास शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पेशेवरों और सरकारी अधिकारियों दोनों के लिए आवश्यक हैं जिससे वे स्वयं को शारीरिक रूप से फिट रखने और तनावमुक्त रहने में मदद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल भावना हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देती है और पेशेवर व्यस्तता के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना अनिवार्य है। मैच की शुरुआत टॉस से हुई जिसमें एसजीएसटी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसजीएसटी इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में चार्टर्ड एकाउंटेंट आलोक चावला ने 38 गेंदों पर 48 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। एसजीएसटी इलेवन की ओर से संतोष उनियाल ने 27 गेंदों पर 40 रन तथा अखिलेश द्विवेदी ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चार्टर्ड एकाउंटेंट गुरजस्पाल सिंह ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं चार्टर्ड एकाउंटेंट अक्षय अग्रवाल ने 3 विकेट तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट अभिनव बंसल ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिया। इस अवसर पर हल्द्वानी शाखा सीआईआरसी आईसीएआई के अध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट मोहित देव, उपाध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट बलजीत सिंह कलसी, सचिव चार्टर्ड एकाउंटेंट अंकित प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट चेतन प्रकाश खुराना तथा सिकासा अध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट रोहित नौला, चार्टर्ड एकाउंटेंट विनीत शर्मा, चार्टर्ड एकाउंटेंट विजेंद्र माहेश्वरी, चार्टर्ड एकाउंटेंट पारस सुराना, चार्टर्ड एकाउंटेंट ऋषभ चिलाना, चार्टर्ड एकाउंटेंट यश नारंग तथा डिप्टी कमिश्नर रजनीश यशवस्थी, डिप्टी कमिश्नर विनय प्रकाश ओझा, डिप्टी कमिश्नर ज्ञान चंद, असिस्टेंट कमिश्नर अनिल चौहान, असिस्टेंट कमिश्नर संतोष उनियाल, एसटीओ मुकेश पाण्डेय, एसटीओ एजाज बेग, एसटीओ नवीन कांडपाल, एसएओ राकेश जखमोला एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।