सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman accuses brother of assaulting husband, FIR lodged in kashipur

Kashipur: महिला ने भाई पर लगाया पति के साथ मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 17 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

काशीपुर में एक महिला ने अपने भाई समेत दो लोगों पर पति के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Woman accuses brother of assaulting husband, FIR lodged in kashipur
पुलिस - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

काशीपुर में एक महिला ने अपने भाई समेत दो लोगों पर उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर ढकिया नंबर एक निवासी सर्वजीत कौर ने पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उसका पति प्रिंसपाल बंजारी गेट से डंपर भरकर नेशनल स्टोन क्रशर पर जा रहा था।

Trending Videos


वन विभाग चौकी से लगभग एक किमी पीछे कच्ची सड़क पर अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम गुलजारपुर ने डंपर को रोक लिया और अभद्रता करने लगा। बताया मेरे पति जब डंपर से नीचे उतरे, तब नाकाबपोश एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर आया और अंग्रेज सिंह के हाथ में लोहे की रॉड थी । दोनों हमलावरों ने मिलकर प्रिंसपाल को मारपीट कर जख्मी कर दिया। बताया उसके पति प्रिंसपाल की एक अंगुली कट गई तथा बांये हाथ और पैरों पर गंभीर चोंट आयी हैं। जिसे काशीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने प्रिसपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम गोबरा बन्नाखेड़ा धमकी दे रहा है, यदि पुलिस में मेरा नाम दिया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पुलिस ने प्रिंसपाल की पत्नी की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed