सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Potholes on the roads are causing trouble for motorists.

Udham Singh Nagar News: सड़कों के गड्ढे बन रहे वाहन चालकों के लिए मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the roads are causing trouble for motorists.
विज्ञापन
काशीपुर। नगर क्षेत्र समेत अधिकांश मार्गों पर बने गड्ढे दोपहिया व तीपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इनमें फंस कर जहां वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और कई बार वाहन चालक घायल तक हो जा रहे हैं।
Trending Videos


क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बीते दिन हुई बारिश के बाद से यह गड्ढे चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार आपस में टकरा कर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक नरेश कुमार, उमेश कश्यप व जाहिद हुसैन ने बताया कि शहर की सड़कों पर बने गड्ढों की निगम प्रशासन सुध तक नहीं ले रहा है। गड्ढे में पहिया जाने से उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो जाता है।
चालकों ने बताया कि क्षेत्र में ई-रिक्शा अधिक होने से कमाई घट गई और वाहनों को नुकसान से आर्थिक बोझ बढ़ गया है। वहीं बाइक चालक विकास शर्मा और अर्पित ने कहा कि वाहन चालकों से टैक्स तो लिया जा रहा है लेकिन सड़कें इतनी खराब है कि वाहन में कुछ न कुछ खराबी आ जाती है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed