सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Diploma engineers warn of intensifying agitation

Udham Singh Nagar News: डिप्लोमा इंजीनियरों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Diploma engineers warn of intensifying agitation
विज्ञापन
काशीपुर। 27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए नारेबाजी की। मांग पूरी होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
Trending Videos


उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के शाखा सचिव हिमांशु पंत की अध्यक्षता में अभियंता इस हड़ताल में शामिल हुए। महासंघ की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार वेतन विसंगति दूर करना और तीन पदोन्नति प्रदान करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर जल निगम और जल संस्थान के एकीकरण, प्रोन्नति की सीमा दस से बढ़ाकर 20 फीसदी करने, अभियंताओं को दो करोड़ तक सामूहिक दुर्घटना बीमा का लाभ देने और पूर्व की भांति स्थानांतरण नीति लागू करने की भी मांग की है।

वहां केशव सिंह, गौरव पाठक, मनमोहन सिंह ऐरी, ज्योति रावत, राजेश भट्ट, राजन पंत, नरेंद्र सिंह रावत, किशोर पटवाल आदि रहे।




डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना दूसरे दिन भी जारी

खटीमा। दूसरे दिन भी महासंघ के बैनर तले सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर का लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरना जारी रहा। वहां पर सत्यपाल सिंह, कमल किशोर जोशी, आनंद बल्लभ जोशी, जीसी लोहनी, ललिता बिष्ट, प्रकाश सिंह, सौरभ आर्या, यशपाल सिंह, पियूश शर्मा, संतोष कुमार, रोहताश कुमार, ईश्वर जोशी, चंदन जोशी, अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed