{"_id":"69c2ec74681b9e53dd067393","slug":"the-department-became-strict-on-electricity-thieves-and-defaulters-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138917-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिजली चोरों और बकायेदारों पर विभाग हुआ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिजली चोरों और बकायेदारों पर विभाग हुआ सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/गदरपुर। उर्जा निगम ने बिजली चोरों और बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी के निर्देश पर सोमवार को देहरादून सतर्कता दल ने सीरगोटिया व गांधी कॉलोनी में 60 घरों में चेकिंग की। इस दौरान 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। पुराने बकायेदारों पर तीन लाख रुपये बकाया होने पर संयोजन काटे गए। साथ ही 50 लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए।
इधर, गदरपुर में देहरादून से पहुंची विजिलेंस की छह टीमों ने इस्लामनगर, पंजाबी कॉलोनी वार्ड नंबर नौ, आवास विकास और करतारपुर रोड समेत कई वार्डों में अभियान चलाया। इस दौरान 50 हजार से अधिक के बकायेदार करीब 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। साथ ही 35 घरों में स्मार्ट मीटर भी लगाए। अभियान के दौरान इस्लामनगर और पंजाबी कॉलोनी वार्ड नंबर नौ में टीम को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए कार्रवाई जारी रखी। टीम में ऊर्जा निगम के ईई केएन चतुर्वेदी, एसडीओ प्रकाश शाह, जेई मेहताब अली, सतर्कता अभियंता अमित आर्य, पुनीत कुमार, राबिन सिंह, सुभाष आर्य, हरजीत सिंह आदि कर्मचारी थे।
Trending Videos