सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   high-tech multi-storey building will be built in Rudrapur Municipal Corporation at a cost of 15.74 crore

Rudrapur: 15.74 करोड़ से बनेगी निगम की बिल्डिंग, पुराने जर्जर भवन की जगह बनाया जाएगा बहुमंजिला हाईटेक भवन

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में नगर निगम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रुद्रपुर नगर निगम के लिए बहुमंजिला भवन निर्माण को शासन ने 15.74 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

high-tech multi-storey building will be built in Rudrapur Municipal Corporation at a cost of 15.74 crore
रुद्रपुर नगर निगम के प्रस्तावित भवन का डिजाइन। - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार

 शासन ने रुद्रपुर नगर निगम का बहुमंजिला भवन बनाने के लिए 15.74 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। भवन निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।मेयर विकास शर्मा ने बताया है कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में कई विकास परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया है। इसमें रुद्रपुर नगर निगम को भी सरकारी खजाने से बड़ी सौगात मिली है।

Trending Videos


उन्होंने बताया कि नगर निगम के कई कार्यालय जर्जर भवन में संचालित हो रहे हैं। नगर निगम ने बहुमंजिला कार्यालय भवन बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी स्वीकृत शासन से पहले ही मिल चुकी थी। अब मुख्यमंत्री के आदेश पर बजट भी जारी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि नगर निगम का तीन मंजिला हाईटेक भवन बनाया जाएगा। परिसर में बड़ी पार्किंग के साथ ही छत पर एक बड़े हॉल का प्रावधान रखा गया है। भूतल और प्रथम तल पर यूएलबी कार्यालय संचालित होंगे। द्वितीय तल और छत के हॉल का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। पार्किंग एरिया में आधुनिक रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, टैक्स कलेक्शन काउंटर और स्टोर रूम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि भवन का डिजाइन उत्तराखंड की भौगोलिक संरचना, जलवायु और सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। पूरी इमारत भूकंपरोधी तकनीक पर आधारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed