{"_id":"69c5936e9165a5d66b0e5489","slug":"on-maha-ashtami-worship-of-goddess-mahagauri-took-place-in-temples-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-139039-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महाअष्टमी पर मंदिरों में हुई मां महागौरी की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महाअष्टमी पर मंदिरों में हुई मां महागौरी की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर/किच्छा। महाअष्टमी पर मां महागौरी के पूजन के साथ ही कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। गदरपुर में भी घर-घर कन्या पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। महिलाओं ने घरों में कन्या पूजन किया। वहां संजीव सेतिया, रविंद्र बजाज, प्रमोद बजाज, विनोद चुघ, सतीश बत्रा और मनोज आहूजा आदि थे।
वहीं किच्छा में भी नवरात्र पर कन्या पूजन के साथ पर्व का समापन हुआ। श्री सनातन धर्म मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही7
श्री सनातन धर्म मंदिर में पंडित अरुणेश मिश्रा के सान्निध्य में विशेष पूजा-अनुष्ठान हुआ। साईं मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, हरश्रीनाथ मंदिर, श्री कृष्ण बलदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर और मलसा गिरधरपुर स्थित तुलसी धाम मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। लोगों ने कन्या पूजन कर नवरात्र व्रत का विधिवत समापन किया।
Trending Videos