{"_id":"69c59219728165ba0a0d992c","slug":"diploma-engineers-strike-affects-20-projects-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-139040-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल से 20 परियोजनाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल से 20 परियोजनाएं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से प्रदेशभर में 23 मार्च से शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब विकास कार्यों पर दिख रहा है। हड़ताल से जिले में चल रहीं कई छोटी-बड़ी परियोजनाएं प्रभावित होती नजर आ रही हैं जबकि आने वाले दिनों में इसका असर और भी अधिक पड़ने की आशंका है।
जिले में चल रही परियोजनाओं में से सबसे अहम परियोजना 650 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज की है जिसका निर्माण कार्य पेयजल निर्माण निगम की ओर से कराया जा रहा है। इस परियोजना का कार्य पूरी तरह बंद नहीं हुआ है लेकिन निर्माणदायी संस्था के सूत्रों का कहना है कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो एक अप्रैल से निगम के डिप्लोमा इंजीनियर्स भी हड़ताल पर जा सकते हैं।
ऐसे में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रभावित होना तय है। प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ गई है क्योंकि मेडिकल कॉलेज में जून से सितंबर के बीच नए शिक्षण सत्र को शुरू करने की योजना है। यदि निर्माण कार्य बाधित होता है तो समय पर काम पूरा कर पाना मुश्किल होगा जिससे शिक्षण सत्र के प्रभावित होने की आशंका है।
इधर, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और पेयजल निर्माण निगम आदि विभागों के तहत जिले में 20 छोटी-बड़ी परियोजनाओं संचालन हो रहा हैं। इनमें से कई कार्य पहले ही हड़ताल से ठप हैं जबकि अन्य परियोजनाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है। वहीं डिप्लोमा इंजीनियरों के हडताल के जारी रहने से आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos