सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP MLA's son appears before inquiry committee in Bajpur

जमीनी विवाद: भाजपा विधायक के बेटे जांच कमेटी के सामने पेश, एक हफ्ते की मोहलत मांगी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 01 May 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा विधायक पांडेय के बेटे अतुल ने अधिवक्ताओं के साथ पेश होकर एक सप्ताह का समय मांगा है।

BJP MLA's son appears before inquiry committee in Bajpur
बाजपुर में बयान दर्ज कराने जाते पक्षकार मक्खन सिंह और उनका परिवार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के बेटे अतुल कुमार से जुड़े जमीन के विवाद में गठित जांच कमेटी के समक्ष बृहस्पतिवार को दो पक्षकारों ने अपना-अपना पक्ष रखा। भाजपा विधायक पांडेय के बेटे अतुल ने अधिवक्ताओं के साथ पेश होकर एक सप्ताह का समय मांगा है। एसडीएम कार्यालय में जांच कमेटी अध्यक्ष एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। भाजपा विधायक के बेटे अतुल पांडेय पेश हुए। जनजाति समाज की नन्नी देवी, संजू कुमार, मंगल सिंह ने कमेटी के समक्ष पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। वहीं मक्खन सिंह अपनी पत्नी और 40 दिन की बच्ची के साथ भाकियू युवा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के साथ पहुंचे। उन्होंने खरीदी गई जमीन दिलाने के पक्ष में बयान दर्ज कराए।

Trending Videos


यह है मामला
भाजपा विधायक के बेटे अतुल पांडेय ने गांव सैमलपुरी निवासी जनजाति समाज के व्यक्ति की तीन एकड़ से अधिक भूमि कूटरचित साक्ष्यों पर अपने नाम कराई और गुरविंदर सिंह को बेच दी। गुरविंदर सिंह से मक्खन सिंह आदि ने खरीद ली। शिकायत पर मंडलायुक्त ने भूमि संबंधित आदेश जनजाति के पक्ष में दिया था। मामला सुर्खियों में आने पर भाजपा विधायक समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे। पांडेय ने मंडलायुक्त का आदेश राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। मामला संदिग्ध मानते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश शाह को उत्तरकाशी से अटैच कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed