{"_id":"6ae793796afcdf23ba060ab2","slug":"breathing-during-the-first-golden-minute-is-essential-for-life-dr-rakholia-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149253-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गोल्डन मिनट में सांस लेना जीवन के लिए जरूरी: डाॅ. रखोलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गोल्डन मिनट में सांस लेना जीवन के लिए जरूरी: डाॅ. रखोलिया
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के सभागार में नवजात पुनर्जीवन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत दत्त और बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से देश में नवजात मृत्यु दर को 2030 तक एक अंक तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 25 से 30 प्रतिशत नवजात शिशुओं की मृत्यु जन्म के समय सांस न ले पाने यानी प्रसवकालीन श्वास अवरोध के कारण होती है। इसी को कम करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि मां के पेट में बच्चे को ऑक्सीजन और पोषण प्लेसेंटा के जरिए मिलता है। जब बच्चा गर्भ से बाहर दूसरे वातावरण में आता है तो पहले एक मिनट में उसका सांस लेना अति आवश्यक है। पहले मिनट में सांस न लेने पर मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे मस्तिष्क और हृदय को नुकसान पहुंचता है और बच्चा गंभीर स्थिति में चला जाता है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान गर्भ जल का कम या ज्यादा होना और गर्भवती को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर नवजात को सांस लेने में कठिनाई आ सकती है। ऐसे नवजात शिशुओं को नवजात पुनर्जीवन तकनीक से बचाया जा सकता है। कार्यशाला में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को इस तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कार्यशाला काे उपयोगी बताया।