{"_id":"6addade9e0560b7a740ae7c8","slug":"cm-dhami-listened-to-public-grievances-and-directed-officials-to-ensure-prompt-resolution-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा: सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा: सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Sun, 25 Oct 2026 12:51 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:51 PM IST
सार
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगला तराई स्थित अपने निजी आवास और लोहियाहेड हेलीपैड पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खटीमा में हेलीपैड पर लोगों की समस्याएं सुनते सीएम पुष्कर धामी।
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता से काम करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही तय करने के साथ प्रत्येक व्यक्ति को उसकी समस्या का संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री कैप्टन (सेनि.) गंभीर सिंह धामी, सुरेश कोली, रणजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, रनदीप पोखरिया, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक (अपराध) अनुषा बडोला और अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।