फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami inaugurated a cowshed worth Rs 722 lakh in khatima

खटीमा में बड़ी सौगात: सीएम धामी ने 722 लाख की गौशाला का किया लोकार्पण, 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

Thu, 24 Sep 2026 05:08 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 24 Sep 2026 05:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा के हल्दीघेरा गांव में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण और 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inaugurated a cowshed worth Rs 722 lakh in khatima
सीएम धामी ने 722 लाख की गौशाला का किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा के हल्दीघेरा गांव में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण और 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि गौ माता और भगवान के आशीर्वाद से उन्हें इस भव्य एवं आधुनिक गौशाला का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह केवल गौशाला का औपचारिक उद्घाटन नहीं है, बल्कि निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराने के संकल्प की शुरुआत है। सड़कों पर विचरण करने वाले ऐसे निराश्रित गोवंश, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उन्हें सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के लिए इस गौशाला का निर्माण महत्वपूर्ण पहल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गोवंश के कारण किसान भाइयों को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसानों को अपनी फसलों को गोवंश से बचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे।इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। गौशाला के निर्माण से गोवंश के साथ-साथ किसान भाइयों और स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में 72 पंजीकृत एवं नौ अनुबंधित गौ सदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्राम्य गौ सेवक योजना को पूरे प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्दीघेरा स्थित इस गौशाला का भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विस्तार भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोले गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है और इसी कारण भारतीय संस्कृति में गौ माता को विशेष एवं सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव गौ माता के संरक्षण एवं सुरक्षा की परंपरा वाली भूमि रही है। गौ माता की सुरक्षा केवल हमारी परंपरा नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य, धर्म और जिम्मेदारी भी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने तथा गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जब भी समय मिलता है, प्रधानमंत्री आवास में गौ सेवा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है गोवंश
खटीमा।मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेश में बद्री गाय के शुद्ध घी एवं दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अकेले चमोली जनपद में तीन ग्रोथ सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेश में 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर शीघ्र ही गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ सुरक्षा केवल सरकार का दायित्व नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के सभी वर्गों को सामूहिक रूप से आगे आना होगा। सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही निराश्रित गोवंश के संरक्षण को प्रभावी बनाया जा सकता है। 

प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हैं सीएम: अजय भट्ट 
सांसद अजय भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हैं। कई योजनाओं व लक्ष्यों में उत्तराखंड देश में नंबर एक स्थान है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंशों के आश्रय के लिए गौशाला निर्माण अदभुत प्रयास है,प्रदेश में अनेकोनेक गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा जनपद नैनीताल के लालकुआं में उच्च पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। 

सीएम ने इन कार्यों का किया शिलान्यास
राज्य मार्ग-70 सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग में 3444.29 लाख के लागत से 13.600 किमी उच्चीकरण कार्य, पुरनपुर मेन रोड से रपटा होते हुए जोगीढेर की ओर 241.96 लाख की लागत से चार किमी हॉट मिक्स रोड निर्माण, विधानसभा नानकमत्ता के ग्राम पहेनिया में देहवा फीडर शारदा नहर में 248.08 लाख की लागत से 36 मीटर स्पान पुल निर्माण, ग्राम ज्ञानपुरगोढ़ी के पीपलगोला (बरकीडांडी) में 656.75 लाख के एक किमी मोटर मार्ग एवं देहवा नदी पर 60 मीटर स्पान आरसीसीपीएससी गार्डर पुल निर्माण कार्य, विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के अन्तर्गत ग्राम बरीराई में 297 लाख की लागत से गौशाला निर्माण कार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा 706.91 लाख के आवासीय भवन निर्माण कार्य, विधानसभा खटीमा क्षेत्र में 613.48 लाख के 6.400 किमी पुराना एनएच-125 से सुखापुल होते हुए लोहियाहेड मोटर मार्ग के सुदृढ़करण कार्य, ग्रामसभा जोगीढेर नगला में नानक सिंह के घर से होते हुए वासुदेव आदि के घरों की ओर 601.91 लाख के 06 किमी हॉट मिक्स रोड निर्माण कार्य, मेलाघाट रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर बिहार सेक्टर 2,3 वार्ड नं0-9 में जीर्ण शीर्ण मार्ग का 305.04 लाख से 2.600 किमी लंबाई इंटरलॉकिंग टाईल्स से पुर्ननिर्माण कार्य, ग्राम खेतलसंडाखाम में खकरा नाले के ऊपर 272.48 लाख से 20 मीटर स्पान आरसीसी पुल निर्माण कार्य, खटीमा में मुख्य रोड से खकरा क्रोकोडायल ट्रेल तक 345.01 लाख से 3.040 किमी मोटर मार्ग निर्माण कार्य, 944.70 लाख के बिकराबाग से चकरपुर तक के भाग को उच्चीकृत कर 4.875 किमी तक एक लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तन किए जाने के कार्य, 1342.63 लाख से खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक सड़क का फोरलेन में चौड़ीकरण व प्रकाश व्यवस्था कार्य, 462.62 लाख के ग्राम सिसैया, मेलाघाट एवं एसएसबी कैम्प कार्यालय के बचाव के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य 401.42 लाख के सात गांवों में आवासीय भवनों की नदी-नालो की बाढ़ से सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया।


कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, काशीपुर मेयर दीपक बाली, खटीमा ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, कैप्टन गंभीर सिंह धामी, उत्तम दत्ता, किशन सिंह किन्ना, रंजीत सिंह नामधारी,फरजाना बेगम, मंजीत सिंह राजू,अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेंद्र अन्थवाल, प्रेम सिंह राणा, राजेश शुक्ला, श्रीपाल सिंह,रवींद्र राणा,मनोज साही,राजपाल सिंह,बलराज सिंह, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया,अमित पांडेय,रमेश जोशी, भुवन जोशी, नवीन बोरा आदि थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed