{"_id":"6ad5b3d3023037b5840adab2","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-listened-to-public-problems-in-khatima-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा: सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा: सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश
Mon, 19 Oct 2026 11:38 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:38 AM IST
सार
खटीमा में सीएम धामी ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास कालापुल, नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहां प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दायित्चधारी मोहिनी पोखरिया, रंजीत सिंह नामधारी,संतोष गौरव, फरजाना बेगम,सुरेश कोली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, सतीश गोयल, रंदीप पोखरिया,अमित पांडे,भवानी भंडारी आदि थे।
विज्ञापन