{"_id":"6ac382e83a3cce59d90870ad","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-stopped-his-convoy-in-jhankat-and-listened-to-the-problems-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी: झनकट में रुकवाया काफिला, लोगों की मांगों को सुना; अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी: झनकट में रुकवाया काफिला, लोगों की मांगों को सुना; अधिकारियों को दिए निर्देश
Mon, 05 Oct 2026 04:28 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 05 Oct 2026 04:28 PM IST
सार
सीएम ने सोमवार सुबह नानकमत्ता जाते समय झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लोगों की ओर से दिए गए प्रार्थना-पत्र स्वयं देखे और उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना।
विज्ञापन
झनकट मेंं सीएम ने काफिला रोककर सुनीं समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह नानकमत्ता को जाते समय झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने लोगों की ओर से दिए गए प्रार्थना-पत्रों को स्वयं देखा और उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए ।
झनकट में मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जनता से आत्मीय संवाद करते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सड़क किनारे काफिला रोककर आमजन से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। जनसेवा के लिए सरकार सदैव आमजन के साथ खड़ी है।
विज्ञापन