सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Consumers were forced to buy a cylinder worth Rs 1,000 for Rs 2,500.

Udham Singh Nagar News: एक हजार का सिलिंडर 2500 में लेने के लिए मजबूर हुआ उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 20 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Consumers were forced to buy a cylinder worth Rs 1,000 for Rs 2,500.
रुद्रपुर के गाबा चौक पर सिलिंडर लेने के लिए कतार में खडे लोग। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत ने हालात बिगाड़ दिए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ होटल कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने के बाद होटल संचालक अब लकड़ी और कोयले का सहारा लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं की स्थिति और भी खराब है जो सिलिंडर पहले करीब 1000 रुपये में मिल जाता था, वह कालाबाजारी में 2500 रुपये तक बेचा जा रहा है।
Trending Videos

वर्तमान में गैस एजेंसियां फिलहाल केवल बुकिंग कार्ड धारकों को ही सिलिंडर दे रही हैं जिससे बिना कार्ड वाले उपभोक्ता भटकने के लिए मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को शहर के गाबा चौक, मोदी मैदान और नैनीताल रोड सहित कई स्थानों पर सुबह से ही गैस के लिए लंबी कतारें लगी रहीं जो दोपहर बाद तक जारी रहीं। लोग घंटो इंतजार के बावजूद गैस मिलने को लेकर असमंजस में दिखे। वहीं, शहर में तमाम गैस एजेंसी प्रबंधनों का कहना है की आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी और कालाबाजारी पर रोक के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पहले जिन लोगों की पहले से बुकिंग है उन्हें प्राथमिकता से सिलिंडर मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतहाशा महंगाई से आम उपभोक्ता बेहाल
आवास विकास निवासी जयंती देवी का कहना है कि पहले बिना कार्ड के भी उन्हें सिलिंडर मिल जाता था लेकिन अब उनसे 2500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वहीं खेड़ा निवासी संतोष यादव के अनुसार छोटे सिलिंडर की रिफिलिंग 60-70 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 150 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed