फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dairy plant being built at a cost of Rs 48 crore in sitarganj

उत्तराखंड: 48 करोड़ की लागत से बन रहा डेयरी प्लांट, मिल्क पाउडर और आइसक्रीम होंगी तैयार

Thu, 17 Sep 2026 11:43 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 17 Sep 2026 11:43 AM IST
सार

शक्तिफार्म के पास प्रहलाद पलसिया में 48.21 करोड़ रुपये की लागत से डेयरी प्लांट बन रहा है। प्लांट की बुनियादी संरचना लगभग तैयार हो चुकी है और करीब 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Dairy plant being built at a cost of Rs 48 crore in sitarganj
मिल्क पाउडर

विस्तार

शक्तिफार्म के पास स्थित प्रहलाद पलसिया में 48.21 करोड़ रुपये की लागत से डेयरी प्लांट आकार ले रहा है। प्लांट की बुनियादी संरचना लगभग तैयार हो चुकी है। करीब 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। उत्तराखंड कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन (यूसीडीएफ) के माध्यम से विकसित हो रहे प्लांट में अगले साल तक डेयरी उत्पाद तैयार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बीते अप्रैल से शुरू हुई परियोजना में 10 मीट्रिक टन क्षमता का मिल्क पाउडर प्लांट, पांच हजार लीटर क्षमता का आइसक्रीम प्लांट और दो मीट्रिक टन क्षमता की बेकरी यूनिट स्थापित की जानी है। नाबार्ड ने ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत उत्तराखंड की तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए 92.81 करोड़ रुपये को मंजूरी दी थी। इनमें ही सितारगंज का यह डेयरी प्लांट भी शामिल है। प्लांट शुरू होने के बाद प्रदेश में ही मिल्क पाउडर का उत्पादन संभव होगा। इससे प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को नई प्रसंस्करण क्षमता मिलने के साथ स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को भी बड़े बाजार से जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना का आधारभूत ढांचा डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से तैयार किया जाएगा। संयंत्र का संचालन निजी भागीदार को बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल पर सौंपे जाने की व्यवस्था है।

विज्ञापन

तैयार होंगे कई मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पाद, मिलेगा रोजगार
प्रदेश को अतिरिक्त दूध के प्रसंस्करण के लिए कई स्तरों पर बाहरी राज्यों की सुविधाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। सितारगंज में प्लांट शुरू होने के बाद दूध का प्रसंस्करण कर मिल्क पाउडर समेत अन्य मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे। आसपास के क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों के लिए बाजार का दायरा बढ़ेगा। स्थानीय स्तर पर दूध की खपत और प्रसंस्करण बढ़ने से डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलगा और युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में तैयार हो रहा यह आधुनिक डेयरी प्लांट उत्तराखंड के डेयरी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। यहां मिल्क पाउडर, आइसक्रीम और बेकरी यूनिट स्थापित होने से प्रदेश में दूध प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ेगी और मिल्क पाउडर का उत्पादन भी राज्य में ही संभव हो सकेगा। -सौरभ बहुगुणा, दुग्ध विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed