फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deepak said that "snakes and scorpions" have entered the politics of Kashipur.

Udham Singh Nagar News: दीपक बोले काशीपुर की सियासत में ''''सांप-बिच्छू'''' की एंट्री

Sun, 19 Jul 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 19 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Deepak said that "snakes and scorpions" have entered the politics of Kashipur.
काशीपुर। नगर निगम में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मेयर के उस बयान से हलचल तेज हो गई, जब उन्होंने कहा कि काशीपुर की सियासत में सांप-बिच्छू-कीड़े-मकौड़ों की एंट्री हो गई है जिससे अब मुझे कोई डर नहीं लगता है।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मेयर दीपक बाली ने मंच से सीधे तौर पर अपने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने विकास कार्यों में बाधा डालने वालों को सांप-बिच्छू-कीड़े-मकोड़े बताते हुए कहा कि अब वह किसी रोड़े की परवाह नहीं करते हैं। फव्वारा उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मेयर ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में हमने बिना रुके विकास कार्य कराए हैं। बावजूद इसके कुछ लोग अंदर से सांप-बिच्छू की तरह डंक मारने का काम कर रहे हैं लेकिन जनता हमारे साथ है।
विज्ञापन

मेयर बाली के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं मेयर समर्थकों ने कहा कि सभी को विकास में सहयोग करना चाहिए, टिप्पणी नहीं। उधर, कुछ लोगों ने कहा कि मेयर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आरोप लगा रहे हैं। मेयर बाली ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं था। जो भी विकास में बाधा बनेगा, जनता उसे जवाब देगी। मेरा मकसद सिर्फ शहर का विकास करना है और काशीपुर की अलग पहचान बनानी है। अब देखना होगा कि सांप-बिच्छू वाले बयान के बाद शहर की राजनैतिक गलियारे से क्या प्रतिक्रिया सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed