फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Following the IG instructions Operation Cyber Hotspot will begin in the Udham Singh Nagar

ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026: आईजी के निर्देश पर एसएसपी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, 24 से शुरू होगा अभियान

Fri, 21 Aug 2026 11:05 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 21 Aug 2026 11:05 AM IST
सार

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। आईजी के निर्देश के बाद एसएसपी अजय गणपति ने अधिकारियों की बैठक लेकर ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026 शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Following the IG instructions Operation Cyber Hotspot will begin in the Udham Singh Nagar
पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगी की एक-एक कड़ी को खंगालकर अपराधियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस ने कमर कस ली है। आईजी के निर्देश के बाद एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026 को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। अभियान 24 से 31 अगस्त तक चलेगा। एसएसपी ने साफ कहा कि साइबर अपराध में सिर्फ सामने आए आरोपी की गिरफ्तारी कर कार्रवाई पूरी मानने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस को ठगी के मास्टरमाइंड से लेकर सहयोगियों, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन तक की पूरी कड़ी खंगालनी होगी। अपराध में इस्तेमाल हर वित्तीय और डिजिटल माध्यम को चिन्हित कर उसके पीछे छिपे नेटवर्क तक पहुंचने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई ऐसी हो, जिससे केवल एक आरोपी नहीं बल्कि पूरा गिरोह पुलिस की पकड़ में आए। अभियान के दौरान साइबर अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने दो टूक कहा कि साइबर अपराध के मामलों में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया जाए। ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट के जरिए पुलिस अब साइबर ठगों तक ही नहीं, उनकी पूरी जड़ तक पहुंचने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed